लुधियाना 16 अगस्त : फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गेनाइजेशन (FICO) की ओर से 15 अगस्त को एमएसएमई डेवलपमेंट एंड फैसिलिटेशन ऑफिस, संगीत सिनेमा के सामने 80वां स्वतंत्रता दिवस एवं राष्ट्रीय ध्वजारोहण समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में उद्योग जगत से जुड़े 350 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में गोयल एंड गोयल इंटरनेशनल के चेयरमैन रमेश गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। नेशनल इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन बिक्रमजीत बेंबी तथा एमएसएमई-डीएफओ लुधियाना के संयुक्त निदेशक एवं कार्यालय प्रमुख पंकज कुमार झा विशिष्ट अतिथि रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देश की एकता व अखंडता का संदेश दिया।
फिको के अध्यक्ष गुरमीत सिंह कुलार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का अवसर है। यह दिन स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों को याद करने के साथ राष्ट्र की प्रगति, समृद्धि और विकास के प्रति अपने संकल्प को दोहराने की प्रेरणा देता है। फिको ने समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी सदस्यों का आभार जताया।