Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इसे सामाजिक सद्भाव और संविधान की भावना के खिलाफ बताते हुए समानता, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : उत्तराखंड के हल्द्वानी में दलित समाज से आने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी जिस मंच से देश को संबोधित कर चुके हैं, उस स्थान पर भाजपा-आरएसएस से जुड़े लोगों द्वारा कथित रूप से गंगाजल और हवन के माध्यम से शुद्धिकरण किए जाने की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और सामाजिक सद्भाव पर चोट करने वाली है। इस घटना के विरोध में पानीपत लघु सचिवालय के सामने कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। मैंने भी अपने साथियों के साथ इस विरोध-प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए ऐसी संकीर्ण और जातिवादी मानसिकता के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति के सम्मान की नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान, समानता और संविधान के मूल्यों की लड़ाई है। भाजपा और आरएसएस के उन लोगों को समझना होगा कि भारत का संविधान किसी की जाति देखकर सम्मान देना या अपमान करना नहीं सिखाता। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जिस समानता और सामाजिक न्याय के भारत का सपना देखा था, उसे किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। जो लोग समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति करते हैं, उन्हें देश की जनता करारा जवाब देगी। नफरत और भेदभाव के खिलाफ हमारी आवाज बुलंद रहेगी। सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई जारी रहेगी। संविधान की रक्षा का संघर्ष जारी रहेगा।