स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बन्नी संधू के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।
डेराबस्सी : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बन्नी संधू के नेतृत्व में डेराबस्सी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बच्चों, महिला मोर्चा, योगा मोर्चा के सदस्यों और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय जवान-जय किसान के नारे लगाए।
इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा पंजाब से रविंद्र वैष्णव, मंडल अध्यक्ष पवन धीमान पम्मा, महिला मोर्चा से मोनिता वशिष्ठ, शिल्पा सेठी, हेमा राणा, युवा मोर्चा से हैप्पी कौशल के अलावा नरेंद्र मोहन शर्मा, हरमेश गुप्ता, देवेंद्र पुंडीर, दिनेश वैष्णव, घनश्याम कौशिक, सुरेश कुमार, कृष्णा नेगी और गोपाल राणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
मनप्रीत सिंह बन्नी संधू ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और सम्मान का प्रतीक है तथा इसकी शान को हमेशा ऊंचा रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए कहा कि उनके बलिदान की बदौलत ही देश आजादी का आनंद ले रहा है। उन्होंने लोगों से शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलने और देश की एकता व तरक्की के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।