Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
श्री मुक्तसर साहिब के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तामकोट में सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विद्यार्थियों के लिए निशुल्क ब्लड ग्रुप जांच कैंप लगाया गया। डॉ. एसपी सिंह ओबरॉय के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत सनी ओबरॉय क्लिनिकल लैब की टीम ने विद्यार्थियों की जांच की। आर्थिक परेशानी के कारण जांच से वंचित विद्यार्थियों को इस पहल से राहत मिली।
श्री मुक्तसर साहिब : सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से डॉ. एसपी सिंह ओबरॉय के नेतृत्व में मानवता की सेवा के तहत सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के ब्लड ग्रुप की निशुल्क जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तामकोट में मुफ्त ब्लड ग्रुप जांच कैंप लगाया गया। ट्रस्ट के जिला प्रधान अरविंदर पाल सिंह चहल बूड़ा गुज्जर ने बताया कि सरकारी निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों के ब्लड ग्रुप का रिकॉर्ड होना जरूरी है, लेकिन आर्थिक कारणों से कई विद्यार्थी जांच नहीं करवा पा रहे थे। मामला डॉ. ओबरॉय के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने सनी ओबरॉय क्लिनिकल लैब के माध्यम से विद्यार्थियों की निशुल्क जांच कराने का निर्णय लिया। कैंप में सनी ओबरॉय क्लिनिकल लैब एवं डायग्नोस्टिक सेंटर, थांदेवाला रोड की टीम ने विद्यार्थियों के ब्लड ग्रुप की जांच की। स्कूल प्रमुख गोपाल सिंह, विद्यार्थियों के अभिभावकों और सरपंच विशाखा सिंह ने इस पहल के लिए डॉ. ओबरॉय का आभार जताया। इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारी, पंचायत सदस्य, शिक्षक और ग्रामीण भी मौजूद रहे।