श्री हजूर साहिब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के विरोध में अकाली नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारा गुरुसर कौंके में विशेष अरदास की। नेताओं ने उनकी जल्द सेहतयाबी, पंथ की चढ़दी कला और सिख समाज की एकता के लिए प्रार्थना करते हुए घटना को गंभीर और निंदनीय बताया।
जगरांव (चरणजीत सिंह चन्न) : श्री हजूर साहिब के गुरुद्वारा साहिब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के विरोध और उनकी सेहतयाबी की कामना को लेकर सिख जगत में लगातार चिंता और रोष देखा जा रहा है। इसी कड़ी में आज ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरुसर कौंके (पात्शाही छठी) में अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष अरदास का आयोजन किया गया।
यह आयोजन एस.आर. क्लेर और गुरचरण सिंह ग्रेवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें नेताओं ने सुखबीर सिंह बादल के पूर्ण स्वास्थ्य, उनकी 'चढ़दी कला' (उत्साह व ऊर्जा) और पंथ की भलाई के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब और सिखों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रहे शिरोमणि अकाली दल की आवाज को दबाने के लिए पंजाब-विरोधी और सिख-विरोधी ताकतें सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि श्री हजूर साहिब जैसी पवित्र जगह पर इस प्रकार का हमला बेहद गंभीर और निंदनीय है, लेकिन गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज की असीम कृपा से ही बड़ा हादसा टल गया।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन कमलजीत सिंह मल्ल्हां, पूर्व चेयरमैन दीदार सिंह मलक, पीएसी मेंबर व सर्कल प्रधान परमिंदर सिंह चीमा, दीपिंदर सिंह भंडारी, पार्षद दविंदरजीत सिंह सिद्धू, सर्कल प्रधान शिवराज सिंह सरपंच, सर्कल प्रधान सरप्रीत सिंह कौंके, हरी सिंह कौंके, जतिंदर सिंह जट्ट ग्रेवाल, मैनेजर गुरप्रीत सिंह कौंके और गगनदीप सिंह सरना सहित कई गणमान्य अकाली नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।