Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
2 बेटियों के पिता ने बेटे की चाह में तांत्रिक क्रियाओं को सहारा लेकर पत्नी को मानसिक व शारीरिक रुप से किया प्रताड़ित पंचकूला 31 Jan : पंचकूला पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए एक गंभीर घरेलू हिंसा के मामले में फरार आरोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 7 जनवरी को सैक्टर-20 थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 110, 115(2) व 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पंचकूला निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पति ने घरेलू झगड़े के दौरान लोहे के मूसल से उस पर जानलेवा हमला किया। इस हमले में महिला के सिर पर कुल पांच गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उसका उपचार सैक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर रूप से घायल घोषित किया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया था कि उसकी केवल दो बेटियां हैं और बेटा न होने के कारण उसे लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति द्वारा उसे बेटा पैदा करने के दबाव में तांत्रिकों के पास भी ले जाया जाता था, जिससे वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थी। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता: घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया था। थाना प्रभारी सैक्टर-20 सोमबीर ढ़ाका की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने फरार आरोपी बलविंदर, निवासी सैक्टर-20, पंचकूला को 30 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस संबंध में डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने आगे कहा घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न जैसे मामलों में आरोपी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून के शिकंजे से नहीं बच सकता। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।