Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
हनुमान कॉलोनी और शिव कॉलोनी को मेन बाजार से जोड़ने वाले मार्ग के निर्माण का चेयरमैन रजत मलिक ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ; बारिश में जलभराव और कीचड़ से परेशान स्थानीय लोगों को जल्द मिलेगी राहत, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विजय पाल सहित गणमान्य लोग रहे मौजूद, चेयरमैन बोले—शहर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाना नगर पालिका की प्राथमिकता है और किसी क्षेत्र को विकास से पीछे नहीं रहने दिया जाएगा।
बराड़ा ( अमरिंदर सिंह) : बराड़ा शहर के वार्ड नंबर 12 में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। लंबे समय से बदहाल पड़ी वार्ड की मुख्य गली के निर्माण कार्य का सोमवार को विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। नगर पालिका चेयरमैन रजत मलिक ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विजय पाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और स्थानीय निवासी मौजूद रहे। मेन बाजार से जुड़ने वाला है महत्वपूर्ण मार्ग:-वार्ड नंबर 12 की यह मुख्य गली हनुमान कॉलोनी और शिव कॉलोनी को मेन बाजार से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। लंबे समय से गली की हालत खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दिनों में जलभराव और कीचड़ के कारण स्थिति और भी विकट हो जाती थी।स्थानीय निवासियों ने बताया कि लंबे समय से गली के निर्माण की मांग की जा रही थी। इस संबंध में वार्ड पार्षद के माध्यम से नगर पालिका चेयरमैन रजत मलिक के समक्ष समस्या रखी गई थी। चेयरमैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया था।नगर पालिका चेयरमैन रजत मलिक ने कहा कि बराड़ा के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाना नगर पालिका की प्राथमिकता है। शहर की सड़कों, गलियों और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि बराड़ा के किसी भी वार्ड को विकास कार्यों से पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। प्रत्येक वार्ड तक विकास की योजनाएं पहुंचाई जाएंगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।वार्ड नंबर 12 की मुख्य गली का निर्माण शुरू होने से हनुमान कॉलोनी, शिव कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख समस्या का अब समाधान शुरू हो गया है।