Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया, वर्ष 2021 में पिंजौर थाना में दर्ज हुआ था मामला, शादी का झांसा देकर किया था अगवा यह फैसला महिलाओं और मासूम बच्चों को निशाना बनाना वाले असामाजिक तत्वों के लिए कड़ा सबक: डीसीपी सृष्टि गुप्ता पंचकूला 31 Jan : नारी सुरक्षा और महिला विरुद्ध अपराधों पर कड़ा प्रहार करते हुए पंचकूला की 'फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट' ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। माननीय एडिशनल सेशन जज मनीष दुआ की अदालत ने दो सगी नाबालिग बहनों को शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म करने के जुर्म में दो सगे भाइयों को दोषी करार देते हुए 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जिसे अदा न करने पर उन्हें अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। क्या था पूरा मामला? यह संवेदनशील मामला वर्ष 2021 का है, जब पिंजौर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, 23 जुलाई 2021 को पंचकूला में ही रह रहे एक परिवार के दो सगे भाइयों (जिनकी उम्र उस समय 20 और 19 वर्ष थी) ने उनकी 16 और 14 वर्षीय बेटियों को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 24 जुलाई को भारतीय दंड संहिता की धारा 363 और 366 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस जांच में हुआ खुलासा मामले की गंभीरता को देखते हुए सब इंस्पेक्टर पूजा के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 जुलाई 2021 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गहन जांच और मेडिकल परीक्षण के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि आरोपी दोनों बहनों को शादी का झांसा देकर बिहार ले गए थे, जहाँ उनके साथ दुष्कर्म किया गया। पुख्ता सबूतों के आधार पर मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी गई। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता का कड़ा संदेश: महिला सुरक्षा सर्वोपरि इस फैसले पर संतोष व्यक्त करते हुए डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने पुलिस की प्रभावी पैरवी और न्यायपालिका के निर्णय की सराहना की। उन्होंने अपने बयान को विस्तार देते हुए कहा: "यह फैसला समाज के उन असामाजिक तत्वों के लिए एक कड़ा सबक है जो महिलाओं और मासूम बच्चों को निशाना बनाते हैं। चूंकि यह मामला महिला विरुद्ध जघन्य अपराध से जुड़ा था, इसलिए हमारी प्राथमिकता वैज्ञानिक साक्ष्य और पुख्ता गवाह जुटाने की थी। जांच अधिकारी ने अदालत के समक्ष सभी तथ्य मजबूती से रखे, जिसकी बदौलत आज आरोपियों को उनके किए की कड़ी सजा मिली है।" डीसीपी गुप्ता ने आगे स्पष्ट किया कि पंचकूला पुलिस का संदेश बिल्कुल साफ है जिले में महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस न केवल आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि यह सुनिश्चित करेगी कि आने वाले समय में भी ऐसे अपराधियों को कानून के तहत अधिकतम और कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि एक सुरक्षित समाज का निर्माण हो सके।