Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
महिलाओं ने नृत्य, मनोरंजक खेल और क्विज प्रतियोगिताओं में उत्साह से लिया हिस्सा, स्वादिष्ट स्नैक्स व डिनर का भी उठाया आनंद; पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एसोसिएशन ने रिटर्न गिफ्ट के रूप में सभी महिलाओं को पौधे वितरित किए, अध्यक्ष सुनीता शर्मा की मौजूदगी में आयोजित समारोह में अनूठी पर्यावरण-अनुकूल पहल ने बढ़ाई कार्यक्रम की खासियत और दिया हरियाली का संदेश।
चंडीगढ़ : स्काईलार्क एसोसिएशन की ओर से इस वर्ष भी तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। एसोसिएशन की ओर से शुरुआत से ही कुछ अलग और बेहतर करने के प्रयास किए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में आयोजित तीज समारोह में महिलाओं ने नृत्य, मनोरंजक खेलों और क्विज प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान स्वादिष्ट स्नैक्स और डिनर का भी आयोजन किया गया, जिसका सभी महिलाओं ने जमकर आनंद लिया। समारोह में पर्यावरण को स्वच्छ एवं शुद्ध बनाए रखने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट के रूप में पौधे वितरित किए गए। एसोसिएशन की यह अनूठी और पर्यावरण-अनुकूल पहल समारोह का विशेष आकर्षण रही। कार्यक्रम में एसोसिएशन की अध्यक्ष सुनीता शर्मा के साथ कुसुम घोष, एडवोकेट सोनिका कौशिक, गुड्डी सनावर, पल्लवी शर्मा, नंदिनी शर्मा, एडवोकेट कुलविंदर कौर, अंजना शर्मा, रिया शर्मा, लवदीप कौर, शकुंतला, रीना घोष, अंजलि शर्मा और अमन सहगल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।