जय माला देवी क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में तुम्बी की टीम रही उपविजेता, 25 हजार रुपये और ट्रॉफी से किया गया सम्मानित; मुख्य अतिथि देशराज पोसवाल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कहा—ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे और बुरी आदतों से दूर रखकर अनुशासन, भाईचारे और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना मजबूत करती हैं, ‘खेलेंगे युवा, आगे बढ़ेगा समाज’ का दिया संदेश।
पंचकूला (कपिल नागपाल) : बुंगा में जय माला देवी क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में देशराज पोसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए *पारवाला की टीम ने पहला स्थान* हासिल किया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ *₹41 हजार* का पुरस्कार दिया गया। वहीं, जिला यमुनानगर के गांव *तुम्बी की टीम दूसरे स्थान* पर रही, जिसे ट्रॉफी और *₹25 हजार* की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर सरपंच सपटर नखडोली, राजवीर राणा, मोहित लंबरदार, कुलविंद्र राणा, चौधरी जगपाल सिंह, गुरमुख सिंह, पवन बेरवाला, अनी कुमार, नरेंद्र नीटू गुर्जर, करण राणा और प्रिंस रंधावा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राजवीर राणा का जन्मदिन भी मनाया गया।
देशराज पोसवाल ने आयोजन के लिए सुरजीत गुज्जर, हैप्पी गुज्जर, बलविंदर गुज्जर, कुलदीप गुज्जर और परवीन गुज्जर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे और बुरी आदतों से दूर रखकर अनुशासन, भाईचारे और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना मजबूत करती हैं।
*“खेलेंगे युवा, आगे बढ़ेगा समाज”* का संदेश देते हुए उन्होंने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।