मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी में अपराध पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में कदम; सांसद तिवारी ने अपने सांसद कोटे से जारी की थी 5 लाख रुपये की राशि, कहा—स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी, क्षेत्र की अन्य बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी प्रयास जारी रहेंगे; कांग्रेस नेताओं ने पहल का स्वागत करते हुए सांसद का जताया आभार।
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने मनीमाजरा स्थित इंदिरा कॉलोनी में लगाए गए CCTV कैमरों का उद्घाटन किया। कैमरों की स्थापना के लिए उन्होंने अपने सांसद कोटे से *5 लाख रुपये की ग्रांट* जारी की थी।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि CCTV कैमरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग लंबे समय से कैमरे लगाने की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। क्षेत्र की अन्य बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी लगातार प्रयास किए जाएंगे।
चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच. एस. लक्की ने कहा कि कांग्रेस लोगों की समस्याओं और जरूरतों को समझते हुए उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव एवं युवा कांग्रेस प्रवक्ता साहिल चावड़ ने स्थानीय लोगों की ओर से सांसद तिवारी का आभार जताया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक लुबाना, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लों, धीरज गुप्ता, नेतराम राणा, पंकज ठाकुर, अतिंदर रोबी, अजय पोहाल, सतबीर कांगड़ा, सुरिंदर सिंह और राजबीर सिंह भारतीय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।