Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चमरोड पत्तन में पैरासेलिंग की शुरुआत के साथ जेट स्की, एयर बैलून और अन्य गतिविधियां अगस्त के अंतिम सप्ताह तक शुरू होने की संभावना है। पंजाब में पहली बार 95 और 45 सीटर क्रूज भी शुरू किए जाएंगे, जो रंजीत सागर बांध से मुक्तेश्वर धाम तक पर्यटकों को आठ किलोमीटर की रोमांचक यात्रा कराएंगे। इससे पर्यटन के साथ होटल, रेस्तरां, टैक्सी और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
पठानकोट (Naren Danu) : पंजाब में पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में पठानकोट का चमरोड पत्तन, जिसे 'मिनी गोवा' के नाम से जाना जाता है, तेजी से एडवेंचर टूरिज्म हब के रूप में विकसित हो रहा है। यहां पर्यटकों के लिए पैरासेलिंग और वाटर स्पोर्ट्स की शुरुआत कर दी गई है, जबकि रंजीत सागर बांध की झील में पैरासेलिंग के सफल ट्रायल के बाद इसे भी जल्द शुरू करने की तैयारी चल रही है। पर्यटन गतिविधियों को और आकर्षक बनाने के लिए अगस्त के अंतिम सप्ताह तक जेट स्की, एयर बैलून और अन्य एडवेंचर खेलों की शुरुआत की जाएगी। इससे न केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। परीक्षित वाटर एडवेंचर के प्रोपराइटर पुनीत पिंटा के अनुसार, मिनी गोवा और रंजीत सागर झील का प्राकृतिक सौंदर्य पहले से ही लोगों को आकर्षित करता रहा है। अब एडवेंचर गतिविधियों के शुरू होने से होटल, रेस्तरां, टैक्सी और अन्य व्यवसायों को भी सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंजाब के अलावा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से भी बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचेंगे। पहली बार चलेंगे दो लग्जरी क्रूज पंजाब में पहली बार रंजीत सागर बांध से मुक्तेश्वर धाम तक क्रूज सेवा शुरू की जाएगी। करीब आठ किलोमीटर लंबे जलमार्ग पर 95 और 45 यात्रियों की क्षमता वाले दो क्रूज संचालित किए जाएंगे। क्रूज यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 850 रुपये का किराया निर्धारित किया गया है, जिसमें जीएसटी शामिल होगा। वरिष्ठ नागरिकों को किराए में 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए क्रूज में भोजन और शौचालय की व्यवस्था भी होगी। इसके अलावा प्रत्येक यात्री को 10 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा। पहले से उपलब्ध हैं कई एडवेंचर गतिविधियां मिनी गोवा में पहले से जिप लाइन, एटीवी राइड, निशानेबाजी, गर्म हवा के गुब्बारे की सवारी और घुड़सवारी जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। पर्यटकों के ठहरने के लिए यहां आठ इको हट भी बनाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, मिनी गोवा के संचालन का वार्षिक ठेका 70 लाख रुपये और झील क्षेत्र के संचालन का ठेका 40 लाख रुपये तय किया गया है। पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि इन नई सुविधाओं से पठानकोट उत्तर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान बना सकता है।