भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा के संस्कृति पखवाड़े के तहत पंचायत भवन में स्वतंत्रता दिवस और तीज पर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति, योग और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस दौरान 100 बच्चों को सम्मानित किया गया। योगाभ्यास, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नशा मुक्ति की शपथ ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
अंबाला शहर ( जगदीप सिंह ) : भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा के "संस्कृति पखवाड़े" के तहत, माँ सरस्वती डांस एवं योगा एकेडमी और ह्यूमन राइट काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में आज पंचायत भवन में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और तीज के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नशा मुक्त समाज, योग और भारतीय संस्कारों का प्रचार-प्रसार करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर अक्षिता सैनी उपस्थित रहीं। उनके साथ दिनेश कांत जिंदल , महेश दत्त वशिष्ठ देवेंद्र शर्मा एवं कुलदीप उप्पल ने भी शिरकत की।
इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की प्रांतीय टीम से अंजलि भारती (क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक), अरविंद कौशिक (प्रांतीय गतिविधि संयोजक संपर्क), पूनम सैनी (प्रांतीय गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता), राकेश कुमार जिंदल (जिला सह-संयोजक) का भी भरपूर आशीर्वाद मिला।
स्वामी विवेकानंद शाखा अध्यक्ष राजकुमार पुरी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा के सचिव कंवलजीत सहगल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन एम.सी. कविता सैनी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रणामृत योग एवं सामाजिक संस्थान से आए योग गुरु सुनील , संस्थान के अध्यक्ष भारत भूषण , सुनील जिंदल एवं रविंदर कुमार ने योगाभ्यास करवाया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंबाला से आए बच्चों का सम्मान रहा। विभिन्न स्कूलों के काफी बच्चों सहित कुल 100 बच्चों को भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा की ओर से शील्ड व प्रमाण-पत्र और माँ सरस्वती डांस एकेडमी की ओर से प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी बच्चों एवं अभिभावकों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।
इस मौके पर ब्रह्मा कुमारी संस्थान से मीरा दीदी एवं दिव्या दीदी ने सभी को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण, माँ सरस्वती डांस एकेडमी के बच्चे और उनके माता-पिता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
ह्यूमन राइट काउंसिल इंडिया से निकेश गुप्ता अपनी पूरी टीम के साथ पहुँचे। भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा की पूरी टीम और अंबाला के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, बच्चों, अभिभावकों और उपस्थित नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।