पंजाब सरकार और पुलिस विभाग के तबादलों के तहत संजीव कुमार ने जगरांव में एसपी (ऑपरेशन) का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वह पठानकोट में सेवाएं दे रहे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर मामले में कानून के अनुसार निष्पक्ष और उचित कार्रवाई की जाएगी।
जगरांव (चरणजीत सिंह चन्न) : पंजाब सरकार और पुलिस विभाग द्वारा किए गए तबादलों के तहत एस.पी. (ऑपरेशन) संजीव कुमार ने जगरांव में अपना पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वह पठानकोट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पंजाब के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं निभा चुके एस.पी. संजीव कुमार की पहचान एक ईमानदार और मेहनती अधिकारी के रूप में है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि न्याय की उम्मीद लेकर आने वाले किसी भी व्यक्ति को निराश नहीं लौटना पड़ेगा। दफ्तर आने वाली जनता को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिना किसी झिझक के अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस के पास आएं, क्योंकि पंजाब पुलिस जनता की सेवा के लिए हमेशा वचनबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी।