पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में आयोजित 70वीं जिला कराटे चैंपियनशिप में जीएचजी अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत और दो कांस्य पदक जीते। विभिन्न आयु वर्गों में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। अकादमी प्रबंधन ने खिलाड़ियों, कोच नवजोत और अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जगरांव (चरणजीत सिंह चन्न) : पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU), लुधियाना में आयोजित 70वीं जिला कराटे चैंपियनशिप (SGFI) में जी.एच.जी अकादमी के विद्यार्थियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कड़े मुकाबले के बीच खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और अनुशासन का शानदार परिचय देते हुए विद्यालय के लिए कई पदक जीते।
प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में छात्राओं ने शानदार दांव-पेंच दिखाते हुए पोडियम पर जगह बनाई।
अंडर-14 आयु वर्ग की लड़कियों में, गुरलीन कौर ने -42 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन खेल दिखाते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। इसी श्रेणी में रिताज़ कौर सिद्धू ने -46 किलोग्राम भार वर्ग में कड़ा संघर्ष करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
इसके साथ ही, अंडर-19 लड़कियों के मुकाबले में गुरलीन कौर ढिल्लों ने +68 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। वहीं, कुदरत कौर धालीवाल ने -52 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार मुकाबला करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
खिलाड़ियों की इस बड़ी सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, खेल के प्रति समर्पण और कराटे कोच नवजोत के बेहतरीन मार्गदर्शन को जाता है।
अकादमी की प्रिंसिपल रमनजोत कौर ग्रेवाल और प्रबंधन समिति ने सभी विजेता खिलाड़ियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कोच और अभिभावकों के निरंतर सहयोग की सराहना की। इस शानदार प्रदर्शन से पूरे अकादमी परिवार में खुशी की लहर है।