पंचकूला पुलिस के 30 हवलदारों को सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नति दी गई। पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आईपीएस पंकज नैन ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि नए पद के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं, इसलिए पुलिसकर्मी ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ ड्यूटी निभाते हुए पद की गरिमा बनाए रखें।
पंचकूला (कपिल नागपाल) : पंचकूला पुलिस के 30 हवलदारों को सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नति मिली है। पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
पंकज नैन ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। सभी पुलिसकर्मी अपने नए पद की गरिमा बनाए रखते हुए ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण से ड्यूटी निभाएं। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह और डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने भी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बधाई दी।
पदोन्नत पुलिसकर्मियों में सुरजीत सिंह, धनी राम, सोहन लाल, विजय कुमार, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, नरेंद्र कुमार, हरदीप, सत्यवान सिंह, सुनील दीक्षित, दिनेश, सतीश कुमार, पवन कुमार, डिम्पल कुमार, चरण सिंह, अमित कुमार, राम निवास, नरेश कुमार, कश्मीर सिंह, विकास आनंद, रामचंद्र, पवनेश कुमार, अनिल कुमार, प्रवीन कुमार, ज्वाला सिंह, लीला राम, गुरविंदर सिंह और सैयद खान सहित अन्य शामिल हैं। विभागीय कार्यों के कारण सभी पदोन्नत पुलिसकर्मी समारोह में उपस्थित नहीं हो सके।