Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
रोजाना हुड़दंग से बिगड़ रहा माहौल, महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा पर संकट ज़ीरकपुर 25 दिसंबर - पभात एरिया स्थित जरनैल एनक्लेव-3 में रिहायशी इलाके के बीच खुले शराब के ठेके से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि ठेके से शराब लेने के बाद नशे में धुत लोग सड़कों और आसपास खुलेआम हुड़दंग मचाते हैं, गाली-गलौच करते हैं और कई बार आपसी झगड़े तक की नौबत आ जाती है। निवासियों के अनुसार, शाम ढलते ही इलाके का माहौल पूरी तरह बिगड़ जाता है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। राहगीरों को भी आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर कई बार पुलिस और प्रशासन को शिकायतें दी गईं, लेकिन न तो नियमित पुलिस गश्त हो रही है और न ही कोई ठोस कार्रवाई। प्रशासन की कथित लापरवाही से लोगों में गहरा रोष है। इसी को लेकर जरनैल एनक्लेव-3 के निवासियों ने एकजुट होकर नाराज़गी जताई और मांग की कि रिहायशी इलाके में खुले इस शराब के ठेके को तुरंत यहां से हटाया जाए। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर सोसाइटी प्रधान बलविंदर धीमन के अलावा अमन, समिति अरोड़ा, ममता शर्मा, विक्रम, मेनका, मंजीत, विनोद शर्मा सहित कई अन्य स्थानीय निवासी मौजूद रहे। कोटस बलविंदर धीमन, सोसाइटी प्रधान: “शराब के ठेके के कारण रोज़ाना झगड़े और गाली-गलौच हो रही है। महिलाएं और बच्चे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अगर जल्द ठेका नहीं हटाया गया तो हम आंदोलन करेंगे।”