अंबाला रेल मंडल में राजस्व अर्जन, टिकट चेकिंग, डिजिटल भुगतान और यात्री सेवा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 15 कर्मचारियों को डीआरएम विनोद कुमार भाटिया ने सम्मानित किया। अप्रैल से जुलाई 2026 तक टिकट चेकिंग कर्मचारियों ने 33,071 मामलों से करीब 2.13 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। सिमरनजीत सिंह ने 48.83 लाख रुपये जुटाकर सर्वोच्च प्रदर्शन किया। डिजिटल भुगतान और यात्री सेवा में उत्कृष्ट कर्मचारियों को भी सम्मान मिला।
अमृतसर (आर. के. उप्पल) : अंबाला रेलवे मंडल में राजस्व अर्जन, टिकट चेकिंग, डिजिटल भुगतान और यात्री सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार भाटिया ने सम्मानित किया। समारोह मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, अंबाला में आयोजित हुआ।
अप्रैल से जुलाई 2026 तक टिकट चेकिंग कर्मचारियों ने 33,071 मामलों से करीब ₹2.13 करोड़ का राजस्व अर्जित किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 10 टिकट चेकर्स को सम्मानित किया गया। सिमरनजीत सिंह, उप सीआईटी/अंबाला ने 7,395 मामलों में ₹48.83 लाख जुटाकर सर्वाधिक प्रदर्शन किया। अमित सूरी ने ₹39.48 लाख, विजयपाल ने ₹33.93 लाख, आलोक कुमार गुप्ता ने ₹33.41 लाख और सुनील कुमार ने ₹32.72 लाख राजस्व अर्जित किया।
डिजिटल भुगतान में सतीश कुमार ने 74 प्रतिशत डिजिटल कलेक्शन के साथ मंडल में सर्वोच्च प्रदर्शन किया, जबकि समीर ने यूटीएस में 40 और पीआरएस में 58 प्रतिशत डिजिटल कलेक्शन दर्ज किया।
यात्री सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए विपिन पौडवाल, सीएमआई/कालका को विशेष सम्मान मिला। डीआरएम भाटिया ने कर्मचारियों की ईमानदारी, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।