링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음casibombetciocasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibom telegramgrandpashabet 8255holiganbet 7673holiganbet 7672grandpashabet 8256grandpashabet 8254holiganbet 7673jojobet 8232holiganbet 7673jojobet 8233jojobet 8233casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibomhacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소모음 링크모음주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트
Panipat: देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम, अनुशासन और सर्वांगीण विकास पर दिया जोर - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: विमुक्त, घुमंतू और टपरीवास समुदाय के उत्थान को लेकर प्रशासन गंभीर, योजनाओं का लाभ दिलाना अधिकारियों की प्राथमिकता : जसमेर बंजारा Panipat: देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम, अनुशासन और सर्वांगीण विकास पर दिया जोर Zirakpur: लालड़ू-हंडेसरा में पंजाब बंद का मिला-जुला असर, बाजार व निजी स्कूल बंद; हंडेसरा में प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर उठाई बंदी सिंहों की रिहाई की मांग Zirakpur: जीरकपुर में पंजाब बंद का मिला-जुला असर, मुख्य बाजारों में शटर डाउन तो मॉल और ब्रांडेड शोरूम में जारी रहा कारोबार Lalru : लालड़ू नगर कौंसिल का बड़ा फैसला: 80 सफाई कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट पर लाया जाएगा, नए ट्यूबवेल व सीवरेज पाइपलाइन को मंजूरी Zirakpur: जीरकपुर के गांव छत में कई परिवारों ने थामा ‘आप’ का दामन, सुभाष शर्मा ने किया स्वागत; 2027 में दोबारा सरकार बनाने का दावा Zirakpur: जीरकपुर में बिल्डर के सेल्स ऑफिस पर दिनदहाड़े तीन राउंड फायरिंग, रंगदारी की पुरानी धमकियों से जुड़ी जांच; नकाबपोश हमलावर फरार Panchkula: पंचकूला में ओवरलोड स्कूली ऑटो पर पुलिस का शिकंजा, 7 के चालान और 4 वाहन इंपाउंड; बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं Jagraon: जोधा पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 505 ग्राम हेरोइन और एक्टिवा समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਨਵਾਂ ਕਮਰਸ਼ੀਅਲ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ Apple's Heights, Clubhouse ਬਣੇਗਾ ਖਾਸ USP Jagraon: जगरांव कॉटन मिल पर आड़तियों का लाखों रुपये बकाया रोकने का आरोप, एसएसपी से शिकायत; रकम वापसी और निष्पक्ष जांच की मांग Amritsar: अंबाला रेल मंडल के 15 कर्मियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान, टिकट चेकिंग से 2.13 करोड़ का राजस्व जुटाया
Logo
Uturn Time
पानीपत के सेक्टर-18 स्थित देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए और बीबीए के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्रवृत्ति, खेल, पुस्तकालय, एनएसएस, रोजगार प्रकोष्ठ, शिकायत निवारण, रैगिंग-विरोधी अभियान और नई शिक्षा नीति की जानकारी दी गई। प्राचार्य प्रो. सुभाष चंद्र जांगलान ने नियमित उपस्थिति, अनुशासन और सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय, सेक्टर-18 में शुक्रवार को बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए एवं बीबीए के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों, विभिन्न समितियों, सुविधाओं और उपलब्ध अवसरों से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महाविद्यालय के नियमों एवं अनुशासन, छात्रवृत्ति, खेल, पुस्तकालय, रैगिंग-विरोधी अभियान, शिकायत निवारण, महिला प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना, रोजगार प्रकोष्ठ, विश्वविद्यालय संबंधी कार्यों तथा नई शिक्षा नीति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुभाष चंद्र जांगलान ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश उनके जीवन की नई शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने, अनुशासन का पालन करने तथा शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढकऱ भाग लेने का आह्वान किया। न्होंने कहा कि महाविद्यालय केवल डिग्री प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कार, कौशल और व्यक्तित्व निर्माण की मजबूत नींव तैयार करने वाला महत्वपूर्ण केंद्र है। विद्यार्थियों को महाविद्यालय की ओर से उपलब्ध सुविधाओं और अवसरों का अधिकतम सदुपयोग करते हुए अपने सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को प्रेरित करने की जिम्मेदारी डॉ. नरसिंह जांगड़ा ने संभाली। डॉ. नरेश ढांडा ने ‘कमाते हुए सीखें’ योजना, अनुशासन, बस पास एवं भ्रमण संबंधी जानकारी दी। डॉ. सुनीता चांद ने छात्रवृत्ति एवं हेल्पिंग हार्ट परामर्श, जबकि डॉ. दलवीर देसवाल ने मतदाता पंजीकरण एवं खेलों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की। इसी क्रम में डॉ. सुमित्रा विज ने रैगिंग-विरोधी अभियान एवं पुस्तकालय, डॉ. सविता नैन ने शिकायत निवारण, उपस्थिति, व्याख्यान की कमी एवं महिला प्रकोष्ठ तथा डॉ. दीप्ति गाबा ने सांस्कृतिक गतिविधियों एवं विधिक साक्षरता प्रकोष्ठ की जानकारी दी। मोनिका ने पर्यावरण क्लब एवं रेडक्रॉस, शिवम धवन ने राष्ट्रीय सेवा योजना, योगिता ने रोजगार प्रकोष्ठ तथा डॉ. विवेक ने विश्वविद्यालय कार्यों एवं नई शिक्षा नीति से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की विभिन्न समितियों और प्रकोष्ठों की कार्यप्रणाली तथा उनके माध्यम से मिलने वाले अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों को महाविद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के साथ-साथ अनुशासन, नियमित उपस्थिति और सकारात्मक दृष्टिकोण को अपने विद्यार्थी जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।