Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 01 Feb : श्री गुरु सिंह सभा पहाड़ी गेट गुरुद्वारा साहिब में शनिवार को श्री गुरु रविदास महाराज जी का 649वां प्रकाश पर्व पूरी श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक मर्यादा के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाए गए। दीवानों के दौरान रागी जत्थों द्वारा गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से संगत को नाम सिमरण और गुरु महाराज की वाणी से जोड़ा गया। कार्यक्रम के अंत में सर्वजन कल्याण की कामना करते हुए अरदास की गई। इस धार्मिक समागम में भाजपा नेता मनप्रीत सिंह (बन्नी) संधू, रविंदर वैष्णव तथा मंडल प्रधान पवन धीमान विशेष रूप से गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और गुरु महाराज के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने संगत को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु रविदास महाराज जी की वाणी और उपदेश समाज को समानता, भाईचारे, आपसी सौहार्द और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं, जो आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सेवादारों द्वारा मनप्रीत सिंह (बन्नी) संधू को सरोपा पहनाकर तथा गुरु रविदास महाराज जी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने पंक्तियों में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। समागम के दौरान पूरे वातावरण में शांति, सद्भाव, सहयोग और आपसी भाईचारे का संदेश गूंजता रहा।