Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 01 Feb : पीर मुछल्ला में आज धर्म सेवा समिति के तत्वावधान में एक भव्य धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। सम्मेलन में स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती, महामंत्री अखिल संत समिति एवं मुख्य वक्ता नरेश विभाग प्रचारक,तमन्ना जी प्रवक्ता ने विशेष रूप से भाग लिया और संतों की वाणी के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों, संस्कृति और जीवन मूल्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी पहुंचे। उन्होंने संत समाज का आशीर्वाद लिया और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने, संस्कारों को सुदृढ़ करने और देश को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। इस भव्य धर्म सम्मेलन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध भजन मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। धर्म सेवा समिति द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में संत-महात्माओं ने सनातन धर्म के प्रचार, सामाजिक समरसता तथा देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे। संतों ने समाज से आह्वान किया कि वह अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए एकजुट होकर आगे आए। धर्म सेवा समिति के प्रधान विजय गोयल ने बताया कि इस भव्य संत सम्मेलन का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि बंगाल में हिंदुओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर समाज को जागरूक करना और धर्म के प्रति लोगों की आस्था को मजबूत करना भी इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य रहा। सम्मेलन में सेवा भावना को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए चाय और पकोड़ों का लंगर भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। लंगर व्यवस्था की सभी ने सराहना की। इस अवसर पर धर्म सेवा समिति के सदस्य कुलभूषण, सुरेंद्र गोयल ,परवीन गर्ग,विजय मेहता, रजनीश वत्स, रमेश कौशिक,नरेश चावला,रमेश वाधवा,सतपाल बंसल,प्रदीप शर्मा,राजेश अग्रवाल,सदानंद वाधवा,विनोद गर्ग,रवींद्र वर्मा,सहित कई गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया