Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 03 Feb । मनीमाजरा क्षेत्र के शिवालिक गार्डन, इंदिरा कॉलोनी पार्क और स्थानीय ग्रीन बेल्ट की खस्ताहाल स्थिति को लेकर प्रसिद्ध समाजसेवी राजबीर सिंह भारतीय ने प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अनदेखी के चलते ये सार्वजनिक पार्क अब आम नागरिकों, बुजुर्गों और बच्चों के लिए असुरक्षित व असुविधाजनक बनते जा रहे हैं।राजबीर सिंह भारतीय ने बताया कि पार्कों में बुनियादी सुविधाओं का भारी अभाव है, जिससे स्थानीय निवासियों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उठाई गई प्रमुख समस्याएं: सफाई व्यवस्था चरमराई: पार्कों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। डस्टबिन की कमी और नियमित सफाई न होने के कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है। सार्वजनिक शौचालय बदहाल: पार्कों में बने वॉशरूमों की हालत अत्यंत दयनीय है। गंदगी और दुर्गंध के कारण उनका उपयोग करना लगभग असंभव हो गया है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। टूटे झूले, बच्चों की सुरक्षा खतरे में: बच्चों के खेलने के लिए लगाए गए झूले लंबे समय से खराब पड़े हैं। उनकी मरम्मत न होने से किसी भी समय हादसा हो सकता है। रखरखाव की कमी: घास की समय पर कटिंग नहीं होने से पार्कों का स्वरूप जंगल जैसा होता जा रहा है, जिससे आमजन का वहां जाना मुश्किल हो गया है। आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक: पार्कों के भीतर और आसपास आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों में भय का माहौल बना हुआ है। राजबीर सिंह भारतीय का बयान: प्रशासन की लापरवाही के कारण मनीमाजरा के ये पार्क अपनी पहचान खोते जा रहे हैं। टैक्स देने वाली जनता को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई और झूलों की मरम्मत नहीं हुई, तो हम जनता की आवाज को और मजबूती से उठाएंगे। राजबीर सिंह भारतीय ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित विभाग तुरंत पार्कों का निरीक्षण करे और प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक विकास एवं मरम्मत कार्य शुरू किए जाएं, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।