Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 03 Feb : मनीमाजरा क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना मनीमाजरा पुलिस के साथ-साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला पिपलीवाला टाउन की गली नंबर-10 का बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर सबूत जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम द्वारा मौके से तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं, जबकि पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, मामला बेहद संवेदनशील होने के कारण पुलिस फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रारंभिक चरण में है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि तथ्यों की पुष्टि और जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। मामले में कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई किए जाने की संभावना जताई जा रही है।