Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
सोनू टुटेजा बठिंडा/यूटर्न/4 फरवरी। शहर के विकास कार्यों को गति देते हुए नगर निगम बठिंडा के महापौर पदमजीत सिंह मेहता ने वार्ड नंबर 13 में स्थित कैंट रोड, रिंग रोड के समीप रामलीला ग्राउंड से करीब 5 करोड़ रुपये की लागत वाले इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य का शुभारंभ करवाया। इस अवसर पर महापौर ने वार्ड की माताओं-बहनों के हाथों टक लगवाकर कार्य की विधिवत शुरुआत करवाई। अमृतपाल सिंह पाली, गुरबिंदर सिंह, मनजीत मौड़, वरिंदर की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में इलाका निवासी उपस्थित थे। महापौर मेहता ने संबोधित करते हुए कहा कि करीब 15 वर्षों के बाद आज इस क्षेत्र में इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य शुरू हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और इलाके की सूरत बदलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार द्वारा पंजाब को समस्यामुक्त और नशामुक्त बनाकर रंगला पंजाब बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। आम जनता की जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। ---