Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 04 Feb : बिजली बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों और दफ्तरों में हो रही देरी के विरोध में बुधवार को जीरकपुर स्थित एक्सईएन (एक्सईएन) कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पेंशनरों ने प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पेंशनर नेता राजिंदर कुमार ने कहा कि जीरकपुर एक्सईएन कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेंशनरों को अपने जायज कार्यों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन अधिकारी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें लगातार टाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों से दफ्तर का कामकाज लगभग ठप पड़ा है। जब भी इस संबंध में अधिकारियों से सवाल किया जाता है तो स्टाफ की कमी का हवाला दिया जाता है, जबकि कर्मचारियों की नियुक्ति करना प्रबंधन की जिम्मेदारी है, न कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की। पेंशनर यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि 19 फरवरी 2026 तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वे दोबारा उग्र आंदोलन करेंगे। इसके तहत एक्सईएन कार्यालय के बाहर पुतला फूंका जाएगा और स्थायी धरना भी दिया जाएगा। इस प्रदर्शन में सीएचबी कर्मियों ने भी भाग लिया। मौके पर डिवीजन प्रधान अमनिंदर सिंह, रोहित शर्मा, सर्कल सचिव एकम सिद्धू सहित बड़ी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे।