Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
मुंबई ,विलेपार्ले 05 Feb : सुरों की दुनिया जब समाज सेवा से जुड़ती है तो वह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि इंसानियत की मिसाल बन जाती है। ‘आर्य मेलोडीज’ द्वारा आयोजित सदाबहार गीतों का कार्यक्रम ‘यादों का कारवां’ विलेपार्ले स्थित दीनानाथ मंगेशकर नाट्यगृह में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस आयोजन में जहां संगीत की मधुर धारा बही, वहीं समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली कोंकण की विभूतियों को ‘कोंकण सम्मान’ से नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान आर्य मेलोडीज और कोंकण कट्टा संस्था की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया। इस वर्ष ‘कोंकण सम्मान’ पाने वालों में वरिष्ठ इतिहासकार अप्पा परब, महाराष्ट्र टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार हर्षल मालेकर, पूर्व प्रिंसिपल छाया गाडे, उद्यमी शेखर धारगलकर, कलाकार दीपन वर्तक तथा समाजसेवी महेश सावंत और संतोष परब शामिल रहे। विजेताओं को ऋषि परशुराम की आकर्षक प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद संदीप पवार व उनकी टीम ने ‘यादों का कारवां’ की प्रस्तुति दी। प्रसिद्ध गायक श्रीकांत नारायण की मखमली आवाज ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम से प्राप्त राशि कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए दान की जाती है। इस वर्ष भी आर्य मेलोडीज की ओर से एक जरूरतमंद संगीतकार को उपचार हेतु सहायता राशि का चेक सौंपा गया। विलेपार्ले व अंधेरी के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित यह कार्यक्रम कला के माध्यम से समाज सेवा की एक प्रेरक मिसाल बनकर सामने आया।