Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंचकूला 05 Feb । कालका की विधायक शक्तिरानी शर्मा और पंचकूला भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने मंगलवार को तीजमाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शिवालिक विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन ओम प्रकाश देवीनगर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट में आयोजक एवं टूर्नामेंट प्रबंधक पंकज लिड्डू और विपिन लिड्डू ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि यह क्रिकेट टूर्नामेंट उनकी दादी तीज माल की स्मृति में प्रारंभ किया गया था, जो पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है। अब इस टूर्नामेंट ने विभिन्न राज्यों में भी अपनी पहचान बना ली है। विपिन लिड्डू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें विभिन्न प्रदेशों की टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट का शुभारंभ 4 फरवरी को किया गया है, जबकि फाइनल मुकाबला और समापन समारोह 24 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट में लगभग 5 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि रखी गई है। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर सहित अन्य श्रेणियों में भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। विधायक शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रभावी खेल नीतियां लागू कर रही है। खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों, पुरस्कारों और विभिन्न सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों ही खेलों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को मंच प्रदान करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला महामंत्री जय कौशिक, महिला जिला प्रधान अनुराधा पुरी, मंडल महामंत्री पुष्पा सिंहरोहा, अजय कुंडलस, निर्मल चंद धीमान, रंजीत सिंह, दीपक कुमार, बबली शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।