Uturn Time
Breaking
Haridwar: हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कार्रवाई तेज, आईएएस अधिकारियों का निलंबन छह महीने और बढ़ा Churu: मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 05 Feb : ढकोली क्षेत्र के वसंत विहार फेज-2, गुलमोहर ट्रेंड्स और वेलिंगटन एस्टेट के छात्रों व स्थानीय निवासियों ने पास स्थित एक सामुदायिक केंद्र में शादी-विवाह व अन्य आयोजनों के दौरान लगातार बजाए जा रहे तेज डीजे संगीत पर गंभीर आपत्ति जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समय सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में छात्रों को पढ़ाई और मानसिक एकाग्रता के लिए शांत वातावरण की सख्त जरूरत है। निवासियों के अनुसार दिन के समय भी अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है, जिससे छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इसके अलावा कई बार रात 10 बजे के बाद भी तेज संगीत जारी रहता है, जो ध्वनि प्रदूषण (नियमन एवं नियंत्रण) नियम, 2000 का स्पष्ट उल्लंघन है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस हेल्पलाइन पर बार-बार शिकायत करने के बावजूद कई मामलों में देर रात तक शोर बंद नहीं कराया जाता। इस शोर-शराबे का असर केवल छात्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों, कामकाजी लोगों और पास स्थित एक सिविल डिस्पेंसरी पर भी पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि इससे उनके स्वास्थ्य और शांतिपूर्ण जीवन के अधिकार का उल्लंघन हो रहा है।