Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
नवीन गोगना लुधियाना, 6 फरवरी /यूटर्न : लुधियाना पुलिस द्वारा नाजायज हथियारों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के दौरान स्पेशल सेल, लुधियाना ने बड़ी कार्रवाई की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल, इंचार्ज स्पेशल सेल, लुधियाना ने बताया कि दिनांक 04-02-2026 को गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल सेल लुधियाना की टीम ने लुहारा नहर पुल, थाना डाबा, लुधियाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को काबू किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जस्करन मंडेर पुत्र सुरिंदर सिंह, निवासी गली नंबर 2/3, हीरे सुमन नगर, लुहारा, थाना साहनेवाल, लुधियाना तथा करण शर्मा पुत्र विजय कुमार, निवासी गली नंबर 02, मोहल्ला लुहारा कॉलोनी, ढिल्लों नगर, लुहारा, लुधियाना के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल 30 बोर और 04 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में थाना डाबा, लुधियाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। आरोपियों से आगे की गहन पूछताछ जारी है।