Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
बैंक से निकले दंपती से 19 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े की वारदात नवीन गोगना जालंधर 6 फरवरी / युटर्न : जालंधर में शुक्रवार सुबह आप नेता की हत्या की सनसनी के बाद जालंधर में दिनदहाड़े लूट की एक और बड़ी वारदात हुई है। अर्बन एस्टेट इलाके में बैंक से बड़ी रकम निकालकर लौट रहे एक दंपती से बदमाशों ने करीब 19 लाख 10 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। लूट की यह बड़ी वारदात प्रिया वर्मा और उनके पति रमन वर्मा के साथ हुई है। प्रिया वर्मा ने बताया कि दोनों ने बैंक से 17 लाख 10 हजार रुपये निकाले थे, जबकि करीब 2 लाख रुपये वे घर से साथ लाए थे। कुल रकम एक बैग में रखी गई थी। बैंक से निकलने के बाद वे किसी से मिलने अर्बन एस्टेट इलाके में पहुंचे थे। पीड़िता के अनुसार जैसे ही वे अपनी कार से बाहर उतरे, तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों में से एक युवक उतरा और हाथ से बैग छीनकर तेजी से फरार हो गया। वारदात इतनी अचानक हुई कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। दंपती ने कार से बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों लुटेरों के चेहरे ढके हुए थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। गौरतलब है कि पीड़ित दंपती की मॉडल टाउन इलाके में श्री सिल्वर नाम से दुकान है, जहां कुछ दिन पहले आगजनी की बड़ी घटना भी हो चुकी है। उस हादसे से उबरने से पहले ही दंपती के साथ यह लूट की वारदात हो गई, जिससे वे गहरे सदमे में हैं। फिलहाल पुलिस अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है