Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी चंडीगढ़ 06 Feb : सड़क सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए होंडा इंडिया फाउंडेशन (HIF) ने मंगलवार को उदयपुर पुलिस को 25 क्विक रिस्पॉन्स टीम मोटरसाइकिलें सौंपीं। यह पहल फाउंडेशन के प्रमुख सड़क सुरक्षा कार्यक्रम ‘सड़क सहायक: सुरक्षित मार्ग, सुरक्षित जीवन’ के तहत की गई। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने इन मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल राज्यपाल के तेज़ आपातकालीन प्रतिक्रिया और सुरक्षित सड़कों के विज़न के अनुरूप है। विशेष रूप से कस्टमाइज़ की गई होंडा शाइन 100 मोटरसाइकिलें ट्रैफिक प्रबंधन, आपातकालीन सहायता और जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को सशक्त बनाएंगी, खासकर भीड़भाड़ और संवेदनशील क्षेत्रों में। यह परियोजना चंडीगढ़ और अन्य क्षेत्रों में पहले सफलतापूर्वक लागू किए गए इसी तरह के मॉडल पर आधारित है। यह पहल होंडा के उस वैश्विक संकल्प को भी दर्शाती है, जिसके तहत वर्ष 2050 तक टकराव-मुक्त समाज (कॉलिंशन -फ्री सोसाइटी ) का लक्ष्य रखा गया है। बीते एक वर्ष में होंडा इंडिया फाउंडेशन गुजरात, चंडीगढ़, राजस्थान और कर्नाटक के पुलिस विभागों को कुल 250 क्यूआरटी मोटरसाइकिलें उपलब्ध करा चुका है। इस जन-निजी भागीदारी आधारित सड़क सुरक्षा परियोजना की परिकल्पना और क्रियान्वयन में सामाजिक कार्यकर्ता करण गिलहोत्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मोटरसाइकिल सौंपने के इस कार्यक्रम में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ-साथ नमित मेहता, जिला कलेक्टर उदयपुर; गौरव श्रीवास्तव, पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर; योगेश गोयल, पुलिस अधीक्षक उदयपुर; तथा राजीव तनेजा, ऑपरेटिंग ऑफिसर, होंडा इंडिया फाउंडेशन सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। घूमने वाली फ्लैश लाइट, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सायरन, टॉर्च, स्टोरेज बॉक्स और सुरक्षा हेलमेट से लैस ये क्यूआरटी मोटरसाइकिलें प्रतिक्रिया समय को कम करने, कानून प्रवर्तन की दक्षता बढ़ाने और बहुमूल्य जानें बचाने में सहायक सिद्ध होंगी।