Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंचकूला 07 Feb : सड़क सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना ट्रैफिक सूरजपुर की टीम ने एसआई अभिषेक नेतृत्व में ग्रामीणों के सहयोग से रेहोड़ से बरवाला मार्ग पर ओवर हाइट एंगल लगाए हैं, ताकि भारी एवं ओवरलोड वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके। ग्रामीणों द्वारा पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया था कि यह मार्ग सिंगल लेन होने के कारण भारी और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती है तथा पूर्व में कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिससे आमजन और राहगीरों की जानमाल को खतरा बना रहता है। शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना ट्रैफिक सूरजपुर की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से ओवर हाइट एंगल लगवाए, जिससे भारी एवं ओवरलोड वाहनों का इस मार्ग से प्रवेश प्रभावी रूप से रोका जा सके। यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई भारी या ओवरलोड वाहन चालक नियमों की अवहेलना करते हुए इस मार्ग से गुजरने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों एवं ट्रांसपोर्टरों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या असुविधा से बचा जा सके।